ओडिशा : स्वास्थ्य केंद्र में मरीज को गलती से रेबीज का टीका लगाया गया

Ads

ओडिशा : स्वास्थ्य केंद्र में मरीज को गलती से रेबीज का टीका लगाया गया

  •  
  • Publish Date - May 13, 2026 / 08:56 PM IST,
    Updated On - May 13, 2026 / 08:56 PM IST

केंद्रपाड़ा, 13 मई (भाषा) ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को सीने में दर्द का इलाज करा रहे एक मरीज को कथित तौर पर गलती से रेबीज का टीका लगा दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अनंत जेना नाम का यह मरीज सीने में दर्द की शिकायत लेकर करिलोपटना स्वास्थ्य केंद्र आया था।

जेना ने बताया कि उसके बगल में रेबीज का टीका लगवाने आया एक और मरीज बैठा था।

उसने आरोप लगाया कि कथित तौर पर गलती से अस्पताल के एक फार्मासिस्ट ने दूसरे मरीज की जगह उसे रेबीज का इंजेक्शन लगा दिया।

इंजेक्शन लगने के बाद चक्कर और मतली महसूस होने पर जेना ने फार्मासिस्ट को इसकी सूचना दी, जिसने गलती को महसूस किया और तुरंत उसे इलाज के लिए केंद्रपाड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) में भर्ती कराया।

चिकित्सक सुनील कुमार साहू ने बताया कि यह घटना स्वास्थ्य केंद्र में उस समय हुई जब वहां काफी भीड़ थी और वहां केंद्रपाड़ा से एक समीक्षा दल पहुंचा था।

हालांकि, उन्होंने कहा कि रेबीज का टीका सुरक्षित था और मरीज को दवा के कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं हुए।

भाषा

शुभम धीरज

धीरज