ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 199 नये मामले

Ads

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 199 नये मामले

  •  
  • Publish Date - September 21, 2022 / 04:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

भुवनेश्वर, 21 सितंबर (भाषा) ओडिशा में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 199 नए मामले सामने आए, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 13,32,281 हो गयी। नए मरीजों में 40 बच्चे हैं। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

ओडिशा में मंगलवार को संक्रमण के 164 मामले सामने आये थे।

बुलेटिन में कहा गया है कि बीते 24 घंटे में किसी की मौत नहीं होने से, कोविड महामारी के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 9,186 पर स्थिर है।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में इस समय कोविड-19 के 1,448 उपचाराधीन मरीज हैं।

इसके अनुसार, पिछले 24 घंटे में 250 मरीज संक्रमण से ठीक हुए हैं, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 13,21,594 हो गई है।

बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 13,730 लोगों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इस दौरान दैनिक संक्रमण दर 1.5 प्रतिशत रही।

भाषा फाल्गुनी मनीषा

मनीषा