भुवनेश्वर, 16 सितंबर (भाषा) ओडिशा में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 214 नए मामले सामने आए, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 13,31,353 हो गयी। नए मरीजों में 30 बच्चे शामिल हैं। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश के जगतसिंहपुर जिले में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 9,186 हो गयी है।
ओडिशा में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 286 नए मामले सामने आए थे।
बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में 1,664 उपचाराधीन मरीज हैं।
इसके अनुसार, पिछले 24 घंटे में 234 मरीज संक्रमण से ठीक हुए हैं, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 13,20,450 हो गई है।
भाषा रंजन दिलीप
दिलीप