ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 286 नए मामले आए

Ads

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 286 नए मामले आए

  •  
  • Publish Date - September 15, 2022 / 03:01 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

भुवनेश्वर, 15 सितंबर (भाषा) ओडिशा में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 286 नए मामले सामने आए, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 13,31,139 हो गई। नए मरीजों में 36 बच्चे शामिल हैं। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकरी दी गई है।

ओडिशा में बुधवार को संक्रमण के 260 नए मामले सामने आए थे।

इसमें कहा गया है कि मरने वालों की संख्या 9,185 पर स्थिर है, क्योंकि संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है। हालांकि, 53 मरीजों की अन्य बीमारियों के कारण मौत हुयी है।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में 1,685 उपचाराधीन मरीज हैं।

इसके अनुसार, पिछले 24 घंटे में 275 मरीज संक्रमण से ठीक हुए हैं, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 13,20,216 हो गई है।

भाषा रंजन अर्पणा

अर्पणा