ओडिशा: राजस्व निरीक्षक भूस्वामी से 13,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

Ads

ओडिशा: राजस्व निरीक्षक भूस्वामी से 13,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - March 29, 2026 / 09:50 PM IST,
    Updated On - March 29, 2026 / 09:50 PM IST

भुवनेश्वर, 29 मार्च (भाषा) ओडिशा के सतर्कता अधिकारियों ने रविवार को एक राजस्व निरीक्षक को एक व्यक्ति से उसकी जमीन के रूपांतरण के लिए 13,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

एक सतर्कता अधिकारी ने बताया कि राजस्व निरीक्षक राजुराम बांद्रा ने जमीन के रूपांतरण के लिए अनुकूल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बदले में भूस्वामी से रिश्वत की मांग की थी।

राजस्व निरीक्षक के पास से गवाहों की मौजूदगी में यह राशि जब्त की गयी।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

भाषा तान्या नरेश रंजन

रंजन