श्रीनगर में सेना का एक जवान मृत पाया गया, आत्महत्या की आशंका

श्रीनगर में सेना का एक जवान मृत पाया गया, आत्महत्या की आशंका

श्रीनगर में सेना का एक जवान मृत पाया गया, आत्महत्या की आशंका
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: March 4, 2021 11:08 am IST

श्रीनगर, चार मार्च (भाषा) सेना का एक जवान बृहस्पतिवार को यहां मृत मिला। आशंका है कि उसने खुदकुशी कर ली।

अधिकारियों ने बताया कि यहां बटवारा के मुख्य गेट पर संतरी चौकी में राइफलमैन अनूप कुमार फांसी के फंदे से लटकते मिले। वह जम्मू कश्मीर में बादामीबाग छावनी में संतरी की ड्यूटी पर पदस्थापित थे।

अधिकारियों के अनुसार यह पता नहीं चल पाया है कि कुमार ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया। वह हरियाणा के भिवानी के रहने वाले थे।

बुधवार को राजौरी जिले में 24 वर्षीय एक सैन्य जवान ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। यहां खोनमोह इलाके में सेना के डिपो में एक लेफ्टिनेंट कर्नल ने भी खुदकुशी कर ली थी।

भाषा राजकुमार दिलीप पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में