भुवनेश्वर में पुलिस मुठभेड़ के बाद एक व्यक्ति गिरफ्तार, मादक पदार्थ बरामद

Ads

भुवनेश्वर में पुलिस मुठभेड़ के बाद एक व्यक्ति गिरफ्तार, मादक पदार्थ बरामद

  •  
  • Publish Date - May 27, 2026 / 03:14 PM IST,
    Updated On - May 27, 2026 / 03:14 PM IST

भुवनेश्वर, 27 मई (भाषा) ओडिशा के भुवनेश्वर में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से मादक पदार्थ बरामद किया गया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने मंगलवार देर रात लगभग ढाई बजे अरिसोल गांव के पास पुपुन मांझी (31) को रोका, जिसके बाद आरोपी ने गोलीबारी की, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

एक अधिकारी ने बताया, ‘पुलिस ने जवाबी गोलीबारी की और माझी को गोली लग गई जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।’

उन्होंने बताया कि आरोपी के कब्जे से 25 ग्राम ब्राउन शुगर, एक पिस्तौल, तीन कारतूस और एक साइकिल बरामद की गई है।

भुवनेश्वर-कटक पुलिस आयुक्त एस देव दत्त सिंह ने कहा, ‘माझी बम विस्फोट, डकैती, हथियारों और मादक पदार्थों का अवैध व्यापार और लूटपाट सहित कम से कम 20 आपराधिक मामलों में शामिल है।’

पुलिस आयुक्त ने चेतावनी देते हुए कहा, ‘अपराधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई जारी रहेगी, जो भी अपराधी किसी नागरिक को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, हमारी पुलिस उसे मुंहतोड़ जवाब देगी।’

भाषा

राखी मनीषा

मनीषा