(Mobile data/ Image Credit: Pexels)
Mobile Data Consumption: आज के समय में मोबाइल डेटा हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। सोशल मीडिया चलाना हो, ऑनलाइन पढ़ाई करनी हो या वीडियो कॉल करनी हो, हर काम इंटरनेट पर निर्भर है। लेकिन कई लोग इस बात से परेशान रहते हैं कि उनका डेटा बहुत जल्दी खत्म हो जाता है। खासकर छोटे प्लान वाले यूजर्स को दिन खत्म होने से पहले ही डेटा खत्म होने की चिंता रहती है।
फोन में कई ऐप्स ऐसे होते हैं जो बिना इस्तेमाल किए भी बैकग्राउंड में इंटरनेट चलाते रहते हैं। इससे डेटा बिना वजह खर्च होता रहता है। इसे रोकने के लिए फोन की सेटिंग में जाकर Background Data या Background App Refresh को बंद करना चाहिए। इससे केवल वही ऐप्स इंटरनेट इस्तेमाल करेंगे जिन्हें आप खुद खोलते हैं।
Android और iPhone दोनों में Data Saver या Low Data Mode का विकल्प मिलता है। इसे ऑन करने पर फोन अनावश्यक डेटा इस्तेमाल को सीमित कर देता है। ऐप्स अपने आप अपडेट नहीं होते और बैकग्राउंड में सिंक भी कम हो जाता है। इससे मोबाइल डेटा काफी हद तक बचाया जा सकता है और इंटरनेट लंबे समय तक चलता है।
WhatsApp, Instagram और Facebook जैसे ऐप्स अक्सर फोटो और वीडियो अपने आप डाउनलोड कर लेते हैं। जिससे डेटा जल्दी खत्म होता है। WhatsApp में Media Auto Download बंद करना चाहिए और Instagram में ‘Use Less Mobile Data’ का विकल्प ऑन करना चाहिए। वहीं YouTube और OTT ऐप्स में वीडियो क्वालिटी को HD से हटाकर 480p या Auto पर रखना बेहतर होता है। जिससे डेटा की बचत होती है।
Google Play Store और App Store कई बार बिना जानकारी के ऐप्स अपडेट कर देते हैं। जिससे ज्यादा डेटा खर्च होता है। इसलिए Auto Update को Wi-Fi Only पर सेट करना चाहिए। इसके अलावा Chrome ब्राउज़र में Lite Mode या Data Saver ऑन करने से वेब पेज कम डेटा में खुलते हैं और इंटरनेट की खपत भी कम होती है। इन छोटी-छोटी सेटिंग्स से मोबाइल डेटा काफी समय तक चल सकता है।