Waqf Board Bakrid Guidelines: केवल इन जगहों पर दे सकेंगे कुर्बानी, वक्फ बोर्ड ने ईद के लिए जारी किए दिशा निर्देश, मुस्लिम समाज के लोगों से की ये अपील

Ads

Waqf Board Bakrid Guidelines: ईद पर कुर्बानी को लेकर मध्य प्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड की तरफ से भी जरुरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

Waqf Board Bakrid Guidelines/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • ईद पर कुर्बानी को लेकर मध्य प्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
  • दिशा-निर्देश में कहा गया है कि, ईद के दिन कुर्बानी वाली जगह को टिन शेड या दीवार से कवर करें।
  • मुस्लिम समाज के लोगों को सार्वजनिक जगहों पर नमाज न अदा करने की बात कही गई है।

Waqf Board Bakrid Guidelines: भोपाल: देश भर के साथ कल मध्य प्रदेश में भी बकरीद मनाई जाएगी। बकरीद को लेकर जहां पहले प्रशासन की तरफ से गाइडलाइन जारी की गई थी। वहीं अब ईद पर कुर्बानी को लेकर मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड की तरफ से भी जरुरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। (Waqf Board Bakrid Guidelines)  वक्फ बोर्ड की तरफ से जारी किए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की भी बात कही गई है।

वक्फ बोर्ड के दिशा-निर्देश में क्या-क्या

Waqf Board Bakrid Guidelines: दरअसल, वक्फ बोर्ड की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि, ईद के दिन कुर्बानी वाली जगह को टिन शेड या दीवार से कवर करें। इतना ही नहीं वक्फ बोर्ड ने कहा कि, कुर्बानी के लिए जो जगह चिन्हित की गई है, उसी जगह पर कुर्बानी दी जाए। वक्फ बोर्ड ने मुस्लिम समाज के लोगों से प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न करने की बात भी कही है। (Waqf Board Bakrid Guidelines) इसके साथ ही वक्फ बोर्ड ने कुर्बानी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट न करने की भी अपील लोगों से की है। वक्फ बोर्ड ने मुस्लिम समाज के लोगों से ईद की नमाज ईदगाह या मस्जिद में अदा करने और सार्वजनिक जगहों पर नमाज अदा करने से बचने की बात कही है।

इन्हे भी पढ़ें:-