प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से एक की मृत्यु, पांच घायल
प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से एक की मृत्यु, पांच घायल
प्रयागराज, सात अक्टूबर (भाषा) जिले के बम्हरौली बछार में शुक्रवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि पांच व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जगदंबा सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को बम्हरौली बछार में आकाशीय बिजली गिरने से भुट्टू (52 वर्ष) पुत्र सफाक अहमद की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस घटना में एक भैंस भी मर गई। भुट्टू अहमदपुर अतरौली का निवासी था।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा बम्हरौली बछार में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों में 18 वर्षीय संदीप, 30 वर्षीय महेंद्र, 24 वर्षीय रोहित, 25 वर्षीय सुरेश और 24 वर्षीय राम बाबू शामिल हैं।
सिंह ने बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल सभी लोग बम्हरौली उपरहार के निवासी हैं और इनका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
भाषा
राजेंद्र संतोष
संतोष

Facebook


