दिल्ली में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, चार घायल

दिल्ली में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, चार घायल

दिल्ली में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, चार घायल
Modified Date: January 16, 2024 / 10:39 am IST
Published Date: January 16, 2024 10:39 am IST

नयी दिल्ली, 16 जनवरी (भाषा) उत्तरी दिल्ली में सलीम गढ़ रोड के पास सोमवार देर रात दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान गौरव मल्होत्रा(40) के रूप में की गई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि देर रात करीब डेढ़ बजे तेज रफ्तार से आ रही एक कार पहले डिवाइडर से टकराई और उसके बाद सामने से आ रही एक अन्य कार से जा भिड़ी।

घायलों में से एक व्यक्ति की हालत गंभीर है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।’’

भाषा अभिषेक सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में