रेस्तरां में पार्टी के बाद ग्राहक की हत्या, बिल को लेकर हुए हिंसक झड़प में एक की मौत, जानें पूरा माजरा

Ads

Customer murdered after party in restaurant : पुलिस ने रेस्तरां के कर्मचारियों के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है।

  •  
  • Publish Date - April 26, 2022 / 01:48 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

नोएडा। Customer murdered after party in restaurant :  उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के एक मॉल में स्थित एक रेस्तरां में बिल को लेकर कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच हुए झगड़े में एक शख्स की मौत हो गई। पुलिस ने रेस्तरां के कर्मचारियों के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद पर निकली 4000 से अधिक पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर 39 के गार्डन गैलरिया मॉल में स्थित लास्ट लेमन नाम के रेस्तरां में पार्टी करने के लिए सोमवार रात को कुछ लोग गए थे जहां उनका बिल को लेकर रेस्तरां कर्मचारियों से झगड़ा हो गया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

Customer murdered after party in restaurant : उन्होंने बताया कि मारपीट में एक व्यक्ति को गंभीर चोट आईं, उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: कोरोना: 6 से 12 साल के बच्चों को लगेगा कोरोना टीका, DCGI ने को Covaxin टीके को दी मंजूरी

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान बृजेश राय के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने राय की सहकर्मी आरती ठाकुर की शिकायत पर सेक्टर 39 थाने में रेस्तरां के प्रबंधक सहित कई लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: नहीं थम रहा विवाद, अब इस शख्स ने PM मोदी के आवास के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने की मांगी अनुमति

Customer murdered after party in restaurant : सिंह ने बताया कि रेस्तरां में काम करने वाले 16 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस ने रेस्तरां में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक महिला सहित तीन लोगों की मौत