पूर्वी दिल्ली में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

Ads

पूर्वी दिल्ली में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - July 27, 2026 / 06:58 PM IST,
    Updated On - July 27, 2026 / 06:58 PM IST

नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-09 को पार कर रहे पैदल यात्री की एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार-सोमवार की दरमियानी रात कल्याणपुरी थाने को गाजीपुर सीएनजी पंप के पास सड़क हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद एक टीम को मौके पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि गोविंदपुरी एक्सटेंशन निवासी जसविंदर सिद्धू (56) राष्ट्रीय राजमार्ग-नौ को पैदल पार कर रहे थे, तभी उन्हें एक बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में सिद्धू और बाइक सवार 35 वर्षीय आसिफ जख्मी हो गए और उन्हें लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारी ने बताया कि बाद में सिद्धू को गुरुतेग बहादुर अस्पताल भेज दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई, जबकि उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के रहने वाले आसिफ का इलाज अपोलो अस्पताल में हो रहा है।

उन्होंने बताया कि बाइक को जब्त कर लिया गया है और चालक के खिलाफ कल्याणपुरी थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।

भाषा नोमान

नोमान दिलीप

दिलीप