दिल्ली के बवाना में हमलावरों ने दुकान में गोलीबारी की, एक की मौत, तीन घायल

दिल्ली के बवाना में हमलावरों ने दुकान में गोलीबारी की, एक की मौत, तीन घायल

दिल्ली के बवाना में हमलावरों ने दुकान में गोलीबारी की, एक की मौत, तीन घायल
Modified Date: March 20, 2026 / 01:08 am IST
Published Date: March 20, 2026 1:08 am IST

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) उत्तरी दिल्ली के बाहरी इलाके बवाना में बृहस्पतिवार शाम तीन हमलावरों ने एक दुकान के अंदर अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसके पिता और एक बच्चे सहित तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इस हमले का कारण गिरोहों के बीच आपसी रंजिश होने का संदेह है।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तरी) हरेश्वर स्वामी के अनुसार, हरवेली गांव में हुई इस घटना के बारे में पुलिस को पीसीआर फोन के माध्यम से सूचना मिली कि यहां मोटरसाइकिल पर सवार तीन हमलावरों ने परिवार के सदस्य रवि भारद्वाज को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की गई।

घटना में घायल रवि को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में रवि के पिता अनिल भारद्वाज (55), पड़ोसी राज कुमार (46) और एक आठ वर्षीय बच्चा घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में बवाना थाने में भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

भाषा

प्रचेता देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में