ऊना(हिप्र), तीन मई (भाषा) हिमाचल प्रदेश पुलिस की चिट्टा रोधी दल ने ऊना जिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से करीब एक किलोग्राम ‘चिट्टा’ (मिलावटी हेरोइन) बरामद की है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी रमन (41), गुरमुख (40) और सर्वजीत (28), सभी ऊना निवासी हैं, उन्हें संतोषगढ़ नगर परिषद के वार्ड नंबर-1 में वीरभद्र चौक से नागरान रोड की ओर कार में यात्रा करते समय पकड़ा गया।
पुलिस ने बताया कि एएसपी रेनू शर्मा के नेतृत्व में विशेष कार्य बल ने कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें कपड़े में छिपाकर ‘चिट्टा’ रखा गया था।
पुलिस ने बताया कि स्वाप्क औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस)अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
भाषा धीरज रंजन
रंजन