जम्मू कश्मीर के बारामुला में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

Ads

जम्मू कश्मीर के बारामुला में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

  •  
  • Publish Date - December 24, 2020 / 01:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

श्रीनगर, 24 दिसंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बारामुला जिले के करीरी क्षेत्र में वनिगाम पाईन में तलाशी और घेराबंदी अभियान चलाया गया।

उन्होंने कहा कि इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया।

अधिकारी ने कहा कि जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया।

उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादी की पहचान और संगठन का पता लगाया जा रहा है।

भाषा यश मनीषा

मनीषा