पुलिस-उग्रवादी मुठभेड़ में एक उग्रवादी मारा गया

पुलिस-उग्रवादी मुठभेड़ में एक उग्रवादी मारा गया

पुलिस-उग्रवादी मुठभेड़ में एक उग्रवादी मारा गया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: February 24, 2021 1:19 pm IST

मेदिनीनगर, 24 फरवरी (भाषा) झारखंड के पलामू जिले के रामगढ थाना क्षेत्र में आज पुलिस और भूमिगत उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद के सशस्त्र उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में संगठन का एक स्वयंभू एरिया कमांडर मारा गया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस सूत्रों ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मारे गए उग्रवादी की पहचान जे जे एम पी के स्वयंभू एरिया कमांडर महेश जी उर्फ महेश भुइयां के तौर पर की गयी है ।

सूत्रों ने बताया कि यह मुठभेड़ चोरहट इलाके में हुई, जहां नियमित गश्त के दौरान उग्रवादियों ने पुलिस को देख कर गोली चलाना शुरू कर दिया, जिसके जवाब में पुलिस ने गोलीबारी करके मौके पर ही एक उग्रवादी को मार गिराया।

सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ अभी जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से पुलिस का विशेष दस्ता घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया है ।

भाषा सं इंन्दु रंजन

रंजन


लेखक के बारे में