जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में एक आतंकवादी की मौत, सुरक्षाकर्मी घायल

Ads

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में एक आतंकवादी की मौत, सुरक्षाकर्मी घायल

  •  
  • Publish Date - September 12, 2022 / 03:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

श्रीनगर, 12 सितंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को शुरू हुई मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया और एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जिले के हेफ शिरमल इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां बरसाईं, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलाईं और मुठभेड़ शुरु हो गई।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। इस दौरान सुरक्षा बल के एक जवान के घायल होने की खबर है। उन्होंने बताया कि आतंकियों की तलाश के लिए अभियान जारी है।

भाषा फाल्गुनी अविनाश

अविनाश