पश्चिम बंगाल में एक व्यक्ति गिरफ्तार, डीआरडीओ के गोपनीय दस्तावेज और रेडियोधर्मी पदार्थ बरामद

Ads

पश्चिम बंगाल में एक व्यक्ति गिरफ्तार, डीआरडीओ के गोपनीय दस्तावेज और रेडियोधर्मी पदार्थ बरामद

  •  
  • Publish Date - November 30, 2024 / 01:09 AM IST,
    Updated On - November 30, 2024 / 01:09 AM IST

कोलकाता, 29 नवंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके पास से डीआरडीओ के गोपनीय दस्तावेज और बड़ी मात्रा में रेडियोधर्मी पदार्थ बरामद किए गए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान फ्रांसिस एक्का के रूप में हुई है और वह नक्सलबाड़ी पंचायत समिति की तृणमूल नेता अमृता एक्का का पति है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेना और पश्चिम बंगाल पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 26 नवंबर को नक्सलबाड़ी ब्लॉक के बेलगाछी गांव से गिरफ्तारी की गई।

भाषा रंजन शोभना

शोभना