अहमदाबाद में 1.34 करोड़ रुपये नकदी के साथ एक व्यक्ति पकड़ा गया

अहमदाबाद में 1.34 करोड़ रुपये नकदी के साथ एक व्यक्ति पकड़ा गया

अहमदाबाद में 1.34 करोड़ रुपये नकदी के साथ एक व्यक्ति पकड़ा गया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: February 11, 2021 1:35 pm IST

अहमदाबाद, 11 फरवरी (भाषा) गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव से पहले अहमदाबाद शहर में 1.34 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद सहित छह नगर निगमों के लिए 21 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए शहर में आदर्श आचार संहिता लगा हुआ है।

पुलिस द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘एक विशिष्ट सूचना के आधार पर, पुलिस उप निरीक्षक बी बी सोलंकी ने बुधवार रात को रामोल इलाके से गुजरने वाली रिंग रोड पर एक जगह पर तलाशी ली और भावेश वालंद नामक एक व्यक्ति को 1.34 करोड़ रुपये नकद के साथ गिरफ्तार कर लिया।’

हालांकि वड़ोदरा का रहने वाला 28 वर्षीय वालंद पैसे के स्रोत के बारे में कोई वैध सबूत पेश करने में विफल रहा, इसलिए पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 102 के तहत ‘बेनामी नकदी’ जब्त कर ली और उसे जांच के लिए हिरासत में ले लिया।

भाषा कृष्ण उमा

उमा


लेखक के बारे में