आंध्र प्रदेश के कडप्पा में कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत

आंध्र प्रदेश के कडप्पा में कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत

आंध्र प्रदेश के कडप्पा में कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत
Modified Date: July 9, 2026 / 03:40 pm IST
Published Date: July 9, 2026 3:40 pm IST

कडप्पा (आंध्र प्रदेश), नौ जुलाई (भाषा) आंध्र प्रदेश के कडप्पा में एंटीबायोटिक दवाओं से चार दिन तक इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं होने के बाद कोविड-19 से पीड़ित 46 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कडप्पा के जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रवि बाबू ने बताया कि व्यक्ति शराब का आदी था और उसे सांस लेने में गंभीर तकलीफ तथा खांसी होने के कारण स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बाबू ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘कडप्पा के मसापेटा इलाके के 46 वर्षीय व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हो गई। वह शराब का आदी था। उसे सांस लेने में गंभीर दिक्कत और खांसी थी।’

जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि एक्स-रे जांच में पता चला कि व्यक्ति के दोनों फेफड़े पूरी तरह खराब हो चुके थे, जिसकी वजह से उसे निमोनिया हो गया था।

उन्होंने कहा कि चार दिन तक अधिक मात्रा में एंटीबायोटिक दवाएं देने के बाद भी बीमारी दूर नहीं हुई, जिसके बाद चिकित्सकों को कोरोना वायरस संक्रमण का संदेह हुआ।

बाबू ने बताया कि इसके बाद छाती की सीटी स्कैन जांच में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई।

उन्होंने कहा कि इसके बाद संक्रमण रोकने के लिए ‘सैनिटाइजेशन’ किया गया और व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने जैसी कार्रवाई की गई।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश


लेखक के बारे में