पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में देसी बम विस्फोट में एक छात्र घायल

Ads

पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में देसी बम विस्फोट में एक छात्र घायल

  •  
  • Publish Date - July 30, 2023 / 03:22 PM IST,
    Updated On - July 30, 2023 / 03:22 PM IST

कोलकाता, 30 जुलाई (भाषा) पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में रविवार को एक देसी बम विस्फोट में एक लड़का घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि चौथी कक्षा में पढ़ने वाला छात्र जिले के बशीरहाट ब्लॉक-2 में उस वक्त घायल हो गया, जब उसने अपने घर के निकट मैदान में पड़े एक देसी बम को गेंद समझकर उसे छू लिया।

उसने बताया कि नौ वर्षीय छात्र को पहले बशीरहाट के एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत बिगड़ने पर उसे कोलकाता के आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि विस्फोट की सूचना मिलने पर एक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई।

भाषा साजन देवेंद्र

देवेंद्र