Operation Sindoor 1 Year Anniversary : ‘भारत भूलता भी नहीं, माफ भी नहीं करता!’ ऑपरेशन सिंदूर के 1 साल पूरे! रक्षा मंत्रालय ने वीडियो जारी कर दिया ये बड़ा संदेश

Ads

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेनाओं के शौर्य और पराक्रम को दर्शाता विशेष वीडियो जारी किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सैनिकों की वीरता को नमन किया।

  •  
  • Publish Date - May 7, 2026 / 09:51 AM IST,
    Updated On - May 7, 2026 / 09:54 AM IST

Operation Sindoor 1 Year Anniversary / Image Source : X

HIGHLIGHTS
  • ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ आज
  • क्षा मंत्रालय ने जारी किया विशेष वीडियो
  • “भारत कुछ नहीं भूलता और न ही माफ करता” संदेश

नई दिल्ली: Operation Sindoor 1 Year Anniversary आज ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के अवसर पर देश अपनी सेनाओं के शौर्य और पराक्रम को याद कर रहा है। इस खास मौके पर रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) ने एक विशेष वीडियो जारी किया है, जिसमें भारतीय सेना की जांबाजी और आतंकवादी ठिकानों पर किए गए सटीक हमलों की झलक दिखाई गई है।

Operation Sindoor Anniversary वीडियो में दिखा सेना का रौद्र रूप

रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे भारतीय सेनाओं ने एक संयुक्त ऑपरेशन के जरिए दुश्मन के रणनीतिक लक्ष्यों और एयरबेस को निशाना बनाया था। वीडियो का सबसे सशक्त संदेश है “भारत कुछ नहीं भूलता और न ही माफ करता है।” यह वीडियो सेना की आधुनिक युद्ध क्षमता और आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति को साफ तौर पर प्रदर्शित करता है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संबोधन

ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों की वीरता और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों का साहस और समर्पण ही देश की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। रक्षा मंत्री ने विशेष रूप से तीनों सेनाओं (जल, थल और नभ) के बीच देखे गए शानदार तालमेल और समन्वय की सराहना की, जिसने सैन्य अभियानों में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

आत्मनिर्भरता और संकल्प का प्रतीक

राजनाथ सिंह ने अपने बयान में जोर देकर कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ राष्ट्रीय संकल्प और तत्परता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन भारत की ‘आत्मनिर्भर’ होने की दिशा में बढ़ती प्रगति का भी प्रमाण है, जो हमारी सैन्य क्षमताओं और सहनशक्ति को सुदृढ़ करता है। भारतीय सशस्त्र बल किसी भी संकट के समय त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए हमेशा तैयार हैं।

इन्हें भी पढ़ें :