विपक्ष के महागठबंधन ने नंदीग्राम से माकपा की मीनाक्षी मुखर्जी को टिकट दिया

विपक्ष के महागठबंधन ने नंदीग्राम से माकपा की मीनाक्षी मुखर्जी को टिकट दिया

विपक्ष के महागठबंधन ने नंदीग्राम से माकपा की मीनाक्षी मुखर्जी को टिकट दिया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: March 10, 2021 1:21 pm IST

कोलकाता, 10 मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चा नीत विपक्ष के महागठबंधन ने नंदीग्राम सीट से बुधवार को माकपा की मीनाक्षी मुखर्जी को टिकट देने की घोषणा की।

इस सीट पर मुखर्जी का मुकाबला मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी तथा भाजपा के सुवेंदु अधिकारी से होगा।

नंदीग्राम सीट पर सब की नजरें हैं, क्योंकि बनर्जी अपने पूर्व सहयोगी अधिकारी की चुनौती को स्वीकार कर यहां से चुनाव लड़ रही हैं।

वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने संवाददाता सम्मेलन में नंदीग्राम सीट से वाम-कांग्रेस-आईएसएफ गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर मुखर्जी के नाम की घोषणा की।

भाषा नोमान पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में