त्रिपुरा: ग्राम समिति चुनाव के लिए 10,889 नामांकन वैध पाए गए

त्रिपुरा: ग्राम समिति चुनाव के लिए 10,889 नामांकन वैध पाए गए

त्रिपुरा: ग्राम समिति चुनाव के लिए 10,889 नामांकन वैध पाए गए
Modified Date: September 10, 2026 / 11:57 am IST
Published Date: September 10, 2026 11:57 am IST

अगरतला, 10 सितंबर (भाषा) त्रिपुरा राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) में होने वाले आगामी ग्राम समिति (वीसी) चुनाव के लिए कुल 10,889 नामांकन पत्र वैध पाए हैं। एक वरिष्ठ चुनाव अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एसईसी के सचिव अनुराग सेन ने बताया कि ग्राम समिति के चुनाव 28 सितंबर को होने हैं। नामांकन प्रक्रिया एक सितंबर को शुरू हुई थी, जबकि आठ सितंबर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख थी। नौ सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की गई।

टीटीएएडीसी के अंतर्गत आने वाली 587 ग्राम समितियों में चुनाव कराए जाएंगे।

सेन ने बताया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख तक 10,936 उम्मीदवारों के कुल 10,958 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। जांच के बाद इनमें से 10,889 नामांकन पत्र वैध पाए गए।

वैध नामांकन पत्रों में टिपरा मोथा पार्टी के 4,361, भारतीय जनता पार्टी के 1,971, मार्क्सवादी कम्युनिष्ट पार्टी के 2,456, कांग्रेस के 465, आईपीएफटी के 483 भाकपा के 4 और अन्य उम्मीदवारों के 1,149 नामांकन पत्र शामिल हैं।

उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख 11 सितंबर है।

अधिकारी ने बताया कि चुनाव के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 74 कंपनियों की तैनाती को मंजूरी दी गई है। इनमें से 24 कंपनियां पहले ही त्रिपुरा पहुंच चुकी हैं, जबकि बाकी जवान मतदान से पहले त्रिपुरा पहुंच जाएंगे।

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में