विपक्ष की बैठक नेतृत्व विहीन लोगों का गठबंधन बनाने की कोशिश

विपक्ष की बैठक नेतृत्व विहीन लोगों का गठबंधन बनाने की कोशिश

विपक्ष की बैठक नेतृत्व विहीन लोगों का गठबंधन बनाने की कोशिश
Modified Date: June 21, 2023 / 08:15 pm IST
Published Date: June 21, 2023 8:15 pm IST

अयोध्या (उप्र), 21 जून (भाषा) भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने आगामी 23 जून को पटना में होने वाली विपक्षी पार्टियों की बैठक को अवसरवादी, मुद्दा विहीन और नेतृत्वहीन लोगों का गठबंधन बनाने की कोशिश करार दिया है।

खन्ना ने यहां भाजपा के जनसंपर्क महाअभियान से इतर संवाददाताओं से बातचीत में आगामी 23 जून को पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक पर तंज करते हुए कहा कि यह बैठक अलग-अलग विचारधाराओं वाले अवसरवादी, मुद्दाविहीन और नेतृत्वहीन लोगों द्वारा गठबंधन बनाने की कोशिश है।

उन्होंने कहा कि इस कवायद का एकमात्र उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाना है, जिसमें उनका असफल होना तय है। उन्होंने कहा कि पटना में अलग-अलग विचारधाराओं वाले अवसरवादी दलों का यह जमावड़ा मात्र है।

खन्ना ने कहा कि मोदी सरकार देश की पहली सरकार है जो हर साल हिसाब लेकर जनता के पास जाती है. यह जनसंपर्क अभियान इसी प्रयास का एक हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की हर योजना का उद्देश्य गरीबों के दर्द को दूर करना है ताकि भविष्य में लोगों को कोई परेशानी न हो।

खन्ना ने कहा कि इस अभियान के दौरान सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों से फीडबैक भी लिया गया है।

भाषा सं सलीम राजकुमार


लेखक के बारे में