फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 'Orange alert' issued in 2 to 7 districts of Himachal Pradesh

फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

MP Weather Update Today | Image Credit: IBC24 File

Modified Date: July 20, 2025 / 11:59 pm IST
Published Date: July 20, 2025 11:09 pm IST

शिमला: हिमाचल प्रदेश के दो से सात जिलों के कुछ इलाकों में 21 से 23 जुलाई तक भारी बारिश के अनुमान के मद्देनजर स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की आशंका है। राज्य के कुछ हिस्सों में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

Read More : Bhopal News : राजधानी के इस टीआई ने की आत्महत्या की कोशिश, अपने घर में किया जहर सेवन, हालत गंभीर 

मुरारी देवी में शनिवार शाम से अब तक सबसे अधिक 58.6 मिमी वर्षा हुई। इसके बाद स्लैपर में 22.3 मिमी, हमीरपुर में 18.5 मिमी, कांगड़ा में 15.2 मिमी, धर्मशाला में 13.8 मिमी, मंडी में 12.4 मिमी, जुब्बड़हट्टी में 12 मिमी, जोगिंद्रनगर में 11 मिमी, बिलासपुर में 10.4 मिमी, मलरांव में सात मिमी, कंडाघाट में 5.8 मिमी, शिमला में छह मिमी और सुन्नीबज्जी में पांच मिमी बारिश दर्ज की गई।

Read More : Sexy Video : बिकिनी पहनकर स्वीमिंग पूल में नहाने लगी देसी भाभी, सेक्सी अदाओं ने किया मदहोश, वायरल हुआ वीडियो 

राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, रविवार शाम तक प्रदेश में कुल 142 सड़क बंद रहीं, जबकि 40 पेयजल योजनाएं और 26 विद्युत वितरण ट्रांसफॉर्मर प्रभावित हुए हैं। मंडी जिले में सबसे अधिक 91 सड़क बंद हैं।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।