Order to Seal All Borders of the State
शिलांग : Order to Seal All Borders of the State मेघालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफआर खारकोंग ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने प्रदेश में भारत-बांग्लादेश सीमा को दो मार्च तक सील करने का आदेश दिया है। अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग ने असम से लगी अंतरराज्यीय सीमा को भी दो मार्च तक सील करने का आदेश दिया है।
Read More : ग्रेजुएशन पास युवाओं के लिए शानदार मौका, पटवारी के 710 पदों पर निकली भर्ती, फटाफट ऐसे करें आवेदन
Order to Seal All Borders of the State राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफ आर खारकोंग ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग ने असम से लगी अंतर्राज्यीय सीमा को दो मार्च तक सील करने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि मेघालय की 60 सदस्यीय विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान 27 फरवरी को होगा। तो वहीं सभी वोटों की गिनती दो मार्च को होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
खारकोंग ने पीटीआई से कहा कि बांग्लादेश से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा वाले सभी जिलों को सील करने के आदेश जारी करने को कहा गया है। साथ ही राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही भी प्रतिबंधित रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक ‘बॉर्डर हाट’ का संचालन भी टाल दिया गया है।