पंजाब में मादक पदार्थ का तस्कर गिरफ्तार, एक किलो से अधिक हेरोइन जब्त

Ads

पंजाब में मादक पदार्थ का तस्कर गिरफ्तार, एक किलो से अधिक हेरोइन जब्त

  •  
  • Publish Date - October 18, 2024 / 11:43 AM IST,
    Updated On - October 18, 2024 / 11:43 AM IST

चंडीगढ़, 18 अक्टूबर (भाषा) पंजाब पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के पाकिस्तान से संचालित हो रहे गिरोह के साथ कथित तौर पर संबद्ध एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त की है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सीमा पार से तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ‘पठानकोट काउंटर इंटेलिजेंस’ ने गुरदासपुर पुलिस के साथ चलाए गए एक संयुक्त अभियान में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.350 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति पाकिस्तान से संचालित हो रहे तस्करी गिरोह के संपर्क में था। वह भारत में मादक पदार्थों की तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करता था। उन्होंने बताया कि इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

डीजीपी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा यासिर मनीषा

मनीषा