गुजरात रथयात्रा के लिए 23 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे

Ads

गुजरात रथयात्रा के लिए 23 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे

  •  
  • Publish Date - June 26, 2025 / 09:32 PM IST,
    Updated On - June 26, 2025 / 09:32 PM IST

अहमदाबाद, 26 जून (भाषा) गुजरात के अहमदाबाद में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान 23,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस यात्रा में भगदड़ जैसी स्थिति को रोकने के लिए, पहली बार कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) आधारित निगरानी प्रणाली तैनात की जायेगी।

गुजरात सरकार ने एक बयान जारी कर कहा कि एआई आधारित प्रणाली आग लगने की स्थिति में पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचित करेगी तथा मार्ग पर भीड़भाड़ के बारे में पुलिस नियंत्रण कक्ष को चेतावनी देगी।

पुलिस के अनुसार, रथयात्रा के 148वें संस्करण में 14-15 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

भाषा रंजन पवनेश

पवनेश