साल के शुरुआती पांच महीनों में 46 लाख से ज्यादा पर्यटक पहुंचे गोवा
साल के शुरुआती पांच महीनों में 46 लाख से ज्यादा पर्यटक पहुंचे गोवा
पणजी, 20 जून (भाषा) गोवा में इस साल जनवरी से मई के बीच 46.39 लाख से अधिक पर्यटक आए और यह संख्या 2025 की समान अवधि की तुलना में मामूली रूप से अधिक है।
राज्य सरकार ने इस वृद्धि का श्रेय बेहतर संपर्क व्यवस्था, पर्यटन के विविध अनुभवों और यात्रियों के बढ़ते विश्वास को दिया।
राज्य पर्यटन विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 2026 के पहले पांच महीनों में गोवा में कुल 46,39,165 पर्यटक पहुंचे।
यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 0.39 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। कुल आगंतुकों में 44,37,018 घरेलू पर्यटक शामिल थे जबकि विदेशी पर्यटकों की संख्या 2,02,147 दर्ज की गई।
पर्यटन विभाग ने बताया कि केवल मई महीने में ही 9,69,090 पर्यटक गोवा पहुंचे, जो मई 2025 की तुलना में 4.53 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
पर्यटन मंत्री रोहन खाउंटे ने कहा कि पर्यटकों की संख्या में यह बढ़ोतरी बेहतर संपर्क व्यवस्था, पर्यटन के विविध अनुभवों और यात्रियों के बढ़ते विश्वास के कारण हो रही है।
भाषा जितेंद्र रंजन
रंजन

Facebook


