चेन्नई हवाई अड्डे पर 3.91 करोड़ रुपये मूल्य का छह किलोग्राम से अधिक सोना जब्त, पांच गिरफ्तार
चेन्नई हवाई अड्डे पर 3.91 करोड़ रुपये मूल्य का छह किलोग्राम से अधिक सोना जब्त, पांच गिरफ्तार
चेन्नई, सात जून (भाषा) तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने 3.91 करोड़ रुपये मूल्य एवं ‘24 कैरेट’ शुद्धता के छह किलोग्राम से अधिक सोना जब्त किया है।
देश में इस बेशकीमती धातु की तस्करी में कथित संलिप्तता को लेकर बृहस्पतिवार को पांच यात्रियों को गिरफ्तार किया गया जो दुबई से यहां पहुंचे थे।
शुक्रवार को चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के प्रधान सीमाशुल्क आयुक्त रामावथ श्रीनिवास नाइक ने एक बयान में कहा कि राजस्व खुफिया निदेशालय द्वारा दी गयी गुप्त सूचना के आधार पर वायु खुफिया शाखा के अधिकारियों ने इस यात्रियों को पकड़ा।
नाइक ने बताया कि तलाशी लेने पर उनके पास से सोने की जंजीर और सोने के बिस्कुट बरामद किए गए जो कुल 6168 ग्राम थे और उनकी कीमत 3.91 करोड़ रुपये है।
बयान के अनुसार संबंधित यात्रियों को पकड़ लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
भाषा
राजकुमार माधव
माधव

Facebook


