एसआईआर के बाद बंगाल की मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या 7.04 करोड़ से अधिक : सीईओ

Ads

एसआईआर के बाद बंगाल की मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या 7.04 करोड़ से अधिक : सीईओ

  •  
  • Publish Date - February 28, 2026 / 06:36 PM IST,
    Updated On - February 28, 2026 / 06:36 PM IST

कोलकाता, 28 फरवरी (भाषा) मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान हटाए गए और जोड़े गए नामों के बाद पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या 7.04 करोड़ से अधिक है।

अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया के परिणामस्वरूप फॉर्म-7 के माध्यम से 5.46 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए गए और फॉर्म-6 एवं फॉर्म-6ए के माध्यम से 1.82 लाख से अधिक मतदाताओं का नाम शामिल किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान 58 लाख से अधिक गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुए, जिनमें मृत, स्थानांतरित और दोहराव वाले मतदाताओं के मामले शामिल हैं।’’

अग्रवाल ने यह भी कहा कि 60 लाख से अधिक मतदाता अभी भी ‘‘विचाराधीन’’ श्रेणी में हैं, लेकिन उन्हें एसआईआर के बाद की मतदाता सूची में शामिल कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि यह संशोधन प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार की गई है।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप