पंजाब, हरियाणा में रातभर बारिश से पारा गिरा

Ads

पंजाब, हरियाणा में रातभर बारिश से पारा गिरा

  •  
  • Publish Date - May 25, 2023 / 12:25 PM IST,
    Updated On - May 25, 2023 / 12:25 PM IST

चंडीगढ़, 25 मई (भाषा) पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में रात भर बारिश होने से तापमान गिर गया है।

यहां मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, फरीदकोट, मोहाली, एसबीएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, अंबाला, नारनौल, रोहतक, यमुनानगर, पंचकूला समेत अन्य स्थानों पर बुधवार रात को बारिश हुई।

दोनों राज्यों तथा चंडीगढ़ में बुधवार तड़के भी बारिश हुई थी।

भाषा गोला मनीषा शोभना

शोभना