जमशेदपुर से 160 टन एलएमओ लेकर कर्नाटक पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस

Ads

जमशेदपुर से 160 टन एलएमओ लेकर कर्नाटक पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस

  •  
  • Publish Date - May 20, 2021 / 08:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

बेंगलुरु, 20 मई (भाषा) कर्नाटक में बृहस्पतिवार को जमशेदपुर से ऑक्सीजन एक्सप्रेस पांचवीं बार 160 टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन लेकर पहुंची।

दक्षिण पश्चिम रेलवे ने ट्वीट किया, ‘‘कर्नाटक के लिए पांचवीं ऑक्सीजन एक्सप्रेस टाटानगर से आठ कंटेनरों में 160 टन एलएमओ लेकर देर रात एक बजकर 55 मिनट पर बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड पहुंची।’’

इसके साथ ही राज्य को अभी तक रेल से 640 मीट्रिक टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन मिल चुकी है।

राज्य को मंगलवार को जमशेदपुर से 120 टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन मिली थी।

राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़ने के बाद ऑक्सीजन की मांग बढ़ गई है।

कर्नाटक में बुधवार को कोविड-19 के 34,281 नए मामले आए और 468 लोगों की मौत हुई जबकि 5.59 लाख मरीज अब भी इस बीमारी का इलाज करा रहे हैं।

राज्य ने केंद्र से 1,200 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति करने का अनुरोध किया था।

भाषा गोला शाहिद

शाहिद