Reported By: Dharam Goutam
,jabalpur news/ image source: ibc24
Jabalpur Cow Head Incident: जबलपुर: जबलपुर में बुधवार की देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कैंट थाना क्षेत्र के कटंगा इलाके में गौवंश का कटा हुआ सिर और अन्य अवशेष मिलने की सूचना सामने आई।
Jabalpur Cow Head Incident की खबर फैलते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया। मौके पर पहुंचे हिन्दू धर्म सेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और असामाजिक तत्वों पर माहौल खराब करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस ने गौवंश के अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि पूरे मामले की जांच की जा सके।
एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस बल भी तैनात किया गया है, जिससे किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है..फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।