पाकिस्तान ने दस मई को संघर्षविराम के लिए संपर्क किया था: विदेश राज्य मंत्री

Ads

पाकिस्तान ने दस मई को संघर्षविराम के लिए संपर्क किया था: विदेश राज्य मंत्री

  •  
  • Publish Date - July 31, 2025 / 06:07 PM IST,
    Updated On - July 31, 2025 / 06:07 PM IST

नयी दिल्ली, 31 जुलाई (भाषा) सरकार ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा को बताया कि 10 मई, 2025 को पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) ने भारतीय समकक्ष से संघर्षविराम और सैन्य गतिविधियों को रोकने का अनुरोध किया था, जिसे उसी दिन स्वीकार कर लिया गया।

विदेश राज्य मंत्री श्री कीर्ति वर्धन सिंह ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘यह समझौता दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच सीधे स्तर पर हुआ।’

उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके अतिरिक्त किसी अन्य प्रकार की आधिकारिक वार्ता, कोई मध्यस्थता प्रक्रिया या कोई लिखित समझौता नहीं हुआ है।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमले में 26 लोगों को निर्ममतापूर्वक मार डाला गया था। इसके जवाब में भारत ने नौ और दस मई को ‘‘ऑपरेशन सिंदूर’’ चलाया जिसके तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था।

भाषा

मनीषा माधव

माधव