जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एलओसी के पास से पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Ads

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एलओसी के पास से पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 29, 2022 / 03:33 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

जम्मू, 29 अप्रैल (भाषा) जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर आए 55 वर्षीय एक पाकिस्तानी व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एलओसी की सुरक्षा में तैनात जवानों ने तुर्कुंडी इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने बताया कि उसके पास से कुछ पाकिस्तानी मुद्रा और एक कुल्हाड़ी मिली है। उन्होंने बताया कि बाद में उसे मंजाकोट पुलिस थाने को सौंप दिया गया।

भाषा धीरज दिलीप

दिलीप