Vande Bharat: नरवणे की किताब..सियासत ​बेहिसाब! किताब पर सदन के भीतर नारेबाजी, बाहर बवाल

Parliament Budget Session 2026: नरवणे की किताब..सियासत ​बेहिसाब! किताब पर सदन के भीतर नारेबाजी, बाहर बवाल

Vande Bharat: नरवणे की किताब..सियासत ​बेहिसाब! किताब पर सदन के भीतर नारेबाजी, बाहर बवाल

Parliament Budget Session 2026 | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 11, 2026 / 12:07 am IST
Published Date: February 10, 2026 11:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया
  • लगातार हंगामे के कारण प्रश्नकाल नहीं हो सका और सदन कई बार स्थगित हुआ
  • पूर्व आर्मी चीफ एमएम नरवणे की किताब को लेकर पब्लिशिंग और लीक विवाद गहराया

नई दिल्ली: Parliament Budget Session 2026 संसद के बजट सत्र के दौरान आज लोकसभा में भारी हंगामा देखने को मिला। विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश कर दिया। जिसपर ओम बिरला ने बड़ा फैसला किया। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने तक लोकसभा नहीं जाएंगे। इसके साथ ही पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे की किताब को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है।

Parliament Budget Session 2026 बजट सत्र के 10वें दिन मंगलवार को लोकसभा में प्रश्नकाल नहीं हो सका। सुबह 11 बजे सदन शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। महज एक मिनट के अंदर ही पीसी मोहन ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी। 12 बजे सदन दोबारा शुरू हुआ, लेकिन हंगामा थमा नहीं, विपक्षी सांसद ‘वी वॉन्ट जस्टिस’ के नारे लगाते रहे। इसके बाद सदन को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा।

इसी बीच संसद के बाहर पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे की अनपब्लिश्ड किताब को लेकर विवाद गहरा गया। पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने दावा किया कि किताब अब तक प्रकाशित नहीं हुई है और कोई भी कॉपी सार्वजनिक नहीं की गई। पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने कहा कि किताब के सभी पब्लिशिंग राइट्स उनके पास हैं और अब तक न प्रिंटेड न ही डिजिटल कॉपी जारी हुई है। किताब की अनअथॉराइज्ड कॉपी लीक होने के दावों के बाद दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है। कांग्रेस का आरोप है कि दबाव में आकर पेंगुइन इंडिया ने सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट की। कांग्रेस ने दावा किया कि किताब 2024 में प्रकाशित हो चुकी है और ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध थी। जिसे एमएम नरवणे ने खुद रिशेयर किया।

एक तरफ लोकसभा में लगातार हंगामा और दूसरी तरफ सेना प्रमुख की किताब को लेकर सियासी संग्राम सवाल यही है सच कौन बोल रहा है और क्या इस विवाद से संसद की कार्यवाही पटरी पर लौट पाएगी?

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।