MP Police News : त्योहारों से पहले DGP का बड़ा फरमान! अब अगले आदेश तक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को नहीं मिलेगा अवकाश, इस वजह से लिया बड़ा फैसला

MP Police News : त्योहारों से पहले DGP का बड़ा फरमान! अब अगले आदेश तक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को नहीं मिलेगा अवकाश, इस वजह से लिया बड़ा फैसला

MP Police News / Image SOURCE : file

Modified Date: March 18, 2026 / 11:37 pm IST
Published Date: March 18, 2026 11:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर तत्काल रोक
  • त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी
  • अगले आदेश तक अलर्ट मोड पर रहेगा पुलिस बल

भोपाल: MP Police News मध्य प्रदेश में आगामी दिनों में पड़ने वाले प्रमुख धार्मिक त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। डीजीपी (DGP) कैलाश मकवाना ने प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से जारी किया गया यह आदेश अगले निर्देश तक प्रभावी रहेगा।

आगामी आदेश तक नही ले सकेंगे अवकाश

जारी किए गए आधिकारिक आदेश के अनुसार, आगामी दिनों में कई बड़े धार्मिक पर्व और महत्वपूर्ण कार्यक्रम होने वाले हैं, जिनमें शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। Police Leave Cancelled इसी के मद्देनजर विभाग ने निर्णय लिया है कि अब कोई भी पुलिसकर्मी या अधिकारी आगामी आदेश तक अवकाश नहीं ले सकेगा।

जनता के लिए त्योहारों को सुरक्षित बनाने के लिए लिया फैसला

इस फैसले का मुख्य कारण त्योहारों के दौरान भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता करना और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटना है। DGP के इस आदेश के बाद अब पूरे प्रदेश में पुलिस बल अलर्ट मोड पर है। यह रोक आगामी आदेश तक जारी रहेगी, जिसका उद्देश्य जनता के लिए त्योहारों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाना है।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.