दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाने का अनुमान

Ads

दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाने का अनुमान

  •  
  • Publish Date - May 28, 2021 / 05:17 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

नयी दिल्ली, 28 मई (भाषा) दिल्ली में शुक्रवार को सुबह न्यूनतम तापमान, इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने आज शहर में आंशिक रूप से बादल छाने का पूर्वानुमान भी लगाया है।

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 69 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाने और अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान लगाया है।

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा