दिल्ली में दिन में आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना

दिल्ली में दिन में आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना

दिल्ली में दिन में आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: October 4, 2022 9:54 am IST

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 80 प्रतिशत रहा। विभाग ने कहा कि दिन में आंशिक रूप से बादल छाने और अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान के क्रमश: 23 डिग्री सेल्सियस और 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही। सुबह करीब नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 129 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा निहारिका अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में