जम्मू-कश्मीर के राजौरी में यात्री वाहन खाई में गिरा, 11 लोग घायल

Ads

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में यात्री वाहन खाई में गिरा, 11 लोग घायल

  •  
  • Publish Date - February 9, 2021 / 11:21 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

जम्मू, नौ फरवरी (भाषा) जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में मंगलवार को एक यात्री वाहन सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में 11 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि वाहन खवास इलाके से राजौरी की तरफ आ रहा था और लट्टी के पास दुर्घटन का शिकार हो गया।

अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय लोगों ने घायलों को बचाया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया ।

उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश