पटनायक ने छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले को ”कायराना” हरकत करार दिया

Ads

पटनायक ने छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले को ''कायराना'' हरकत करार दिया

  •  
  • Publish Date - April 4, 2021 / 07:25 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

भुवनेश्वर, चार अप्रैल (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले को कायराना हरकत करार दिया।

वहीं, राज्य के पुलिस निदेशक अभय ने ओडिशा में माओवादियों के खिलाफ अभियान में तेजी लाने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने बयान जारी कर हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। साथ ही, घायल हुए जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

कोरापुट जिले के सुनाबेड़ा के दौरे पर डीजीपी ने नक्सली हमले की निंदा की और कहा कि ओडिशा पुलिस सीआरपीएफ के साथ मिलकर नक्सल-रोधी अभियान को तेज करेगी।

भाषा शफीक सुभाष

सुभाष