West Bengal Chunav 2026: बिहार चुनाव में मिली जीत के बाद अब बंगाल में बीजेपी की नजर, छत्तीसगढ़ के इस दिग्गज नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी
West Bengal Chunav 2026: बिहार चुनाव में मिली जीत के बाद अब बंगाल में बीजेपी की नजर, छत्तीसगढ़ के इस दिग्गज नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी
West Bengal Chunav 2026
- बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद बंगाल चुनाव पर फोकस
- छत्तीसगढ़ में रणनीति बनाने की जिम्मेदारी पवन साय को मिली
- बंगाल चुनाव 2026 के लिए संगठन स्तर पर तैयारियां शुरू
रायपुर: West Bengal Chunav 2026 बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली बड़ी जीत के अब बीजेपी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी अब छत्तीसगढ़ में भी रणनीति बनाने जा रही है और अलग से प्लान तैयार कर रही है। जिसके लिए प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य नेताओं की भी ड्यूटी लगेगी।
West Bengal Assembly Elections 2026: 2026 में होगा बंगाल विधानसभा का चुनाव
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में अगले साल यानी 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में बीजेपी ने अभी से अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। पार्टी की नजर अब पूरी तरह बंगाल चुनाव पर टिकी हुई है और संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
Bihar Election Result 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में मिली जीत
बता दें कि हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत हुई है। 243 में से 202 सीटें जीतने के बाद एनडीए की 2010 के बाद दूसरी बड़ी जीत है। साल 2010 का चुनाव काफी खास था। बीजेपी-जेडीयू ने मिलकर चुनाव लड़ा था और एनडीए ने बिहार की 243 सीटों में से 206 सीटें जीती थीं। ये जनादेश अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड था।
इन्हें भी पढ़ें:-
- All India Forest Sports Meet 2025: देवभूमि में चमके छत्तीसगढ़ के सितारे.. 13वीं बार ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी किया अपने नाम, मिल रही चौतरफा बधाई…
- Nagpur Accident News Today: एक और दर्दनाक हादसा, देखते ही देखते आग के गोले में बदल गया कंटेनर, जलकर 32 की मौत

Facebook


