बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों की बढ़ेगी पेंशन, तीन करोड़ पेंशनर्स को होगा फायदा

Ads

बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों की बढ़ेगी पेंशन, तीन करोड़ पेंशनर्स को होगा फायदा

  •  
  • Publish Date - July 24, 2018 / 03:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:45 PM IST

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों की पेंशन 200-300 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए प्रतिमाह करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को इसकी घोषणा कर सकते हैं। बढ़ी हुई पेंशन अक्टूबर से मिलने की उम्मीद है। ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामकृपाल सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी प्रस्ताव तैयार कर चुकी है। इससे देशभर में करीब तीन करोड़ पेंशनर्स को फायदा होगा।

पढ़ें- राहुल के गले मिलने की आलोचना करने वाले राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता पार्टी से हटाए गए

अभी इंदिरा राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत विधवाओं को 200 और बुजुर्गों-दिव्यांगों को 300 रुपए महीना पेंशन दी जाती है। इसमें दो तिहाई हिस्सा केंद्र और एक तिहाई राज्य सरकार का होता है। पेंशन बढ़ाने के लिए 48 हजार करोड़ रुपए की जरूरत होगी, जो केंद्र सरकार देगी। राष्ट्रीय सामाजिक कार्यक्रम के तहत केंद्र इसी माह बैठक कर इस पर मुहर लगा सकता है। बैठक में राज्यों के प्रतिनिधियों के अलावा स्वयंसेवी संस्थाएं बुलाई जा रही हैं, ताकि योजना लागू होने के बाद कोई अड़चन पेश न आए।

पढ़ें- अलवर मॉब लिंचिंग, राहुल ने कहा- ये मोदी का क्रूर ‘न्यू इंडिया,जवाब में पीयूष ने बताया नफरत का सौदागर

इससे देशभर में करीब तीन करोड़ पेंशनर्स को फायदा होगा। अभी इंदिरा राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत विधवाओं को 200 और बुजुर्गों-दिव्यांगों को 300 रुपए महीना पेंशन दी जाती है। 

 

वेब डेस्क, IBC24