ट्रक से जोरदार भिड़ंत के बाद कार के उड़े परखच्चे, 7 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

ट्रक से जोरदार भिड़ंत के बाद कार के उड़े परखच्चे, 7 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

ट्रक से जोरदार भिड़ंत के बाद कार के उड़े परखच्चे, 7 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: January 20, 2020 5:21 am IST

चूरू: नेशनल हाईवे-58 पर दर्दनाक हादसे की खबर सामने आया है। दरअसल सोमवार सुबह नेशनल हाईवे-58 पर कार और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से घायल युवक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलने पर सीएम अशोक गहलोत ने दुख व्यक्त किया है।

Read More: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए फाइनल मैच में लगा था करोड़ों का सट्टा, पुलिस ने दबिश देकर 11 लोगों को किया गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार कार सवार 8 लोग रोलसाहबसर से सुजानगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चूरू जिले के न्यामा गांव के पास कार सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में कार सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Read More: BJP सांसद सौमित्र खान का बड़ा बयान, कहा- CAA-NRC विरोध करने वाले बुद्धिजीवी हैं ममता बनर्जी के ‘कुत्ते’

राजस्थान के चूरू में ट्रक-कार भिड़ंत के भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। हादसा चूरू जिले के सालासर इलाके में नेशनल हाईवे-58 पर हुआ। हादसे के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि हादसा न्यामा गांव के पास हुआ है। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस भीषण हादसे पर दुःख जताया है। हादस इतना जोरदार था कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं।

Read More: आज होगी जेपी नड्डा की ताजपोशी, कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए शिवराज सिंह सहित कई भाजपा नेता

दर्दनाक हादसे को लेकर सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा है, चूरू में सालासर फतेहपुर रोड पर हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मौत का पता चलने पर गहरा दुख हुआ है। मृतक परिजनों को मेरी संवेदनाएं। उन्हें करने की ईश्वर शक्ति दे। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

Read More: राम मंदिर निर्माण को लेकर ग्वालियर में निर्मोही अखाड़ा की बड़ी बैठक, देश भर के 15 संत होंगे शामिल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"