झारखंड: नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन

Ads

झारखंड: नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन

  •  
  • Publish Date - February 15, 2025 / 12:25 AM IST,
    Updated On - February 15, 2025 / 12:25 AM IST

मेदिनीनगर, 14 फरवरी (भाषा) झारखंड के पलामू जिले में 16 वर्षीय छात्रा से कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ शुक्रवार को लोगों ने यहां बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व विधायक शिवपूजन मेहता के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने पीपरा और हरिहरगंज थाना क्षेत्रों में आठ घंटे तक विरोध-प्रदर्शन किया।

छतरपुर अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी अवध यादव ने कहा, ‘‘पीड़िता की नजदीकी रिश्तेदार के बयान के आधार पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है और अपराधी को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है।’’

एक आवासीय स्कूल की पीड़ित छात्रा के माता-पिता इस दुनिया में नहीं हैं।

एसडीपीओ ने कहा, ‘‘घटना बृहस्पतिवार की है और पीड़िता को मेदिनीनगर के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में जांच के लिए भेजा गया।’’ उन्होंने बताया कि रिपोर्ट का इंतजार है।

भाषा खारी पारुल

पारुल