Petrol Diesel Prices : पेट्रोल-डीजल के दामों में आई बड़ी गिरावट, यहां देखें आज के ताजा भाव
Petrol Diesel Prices: पिछले 24 घंटे में ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। वर्ल्ड इकॉनमी में तेल की
Latest updates on diesel-petrol
नई दिल्ली : Petrol Diesel Prices: पिछले 24 घंटे में ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। वर्ल्ड इकॉनमी में तेल की खपत घटने के अनुमान की वजह से मंगलवार सुबह क्रूड के भाव में कमी आई है। क्रूड के भाव में आई कमी के बाद सरकारी तेल पनियों ने घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट भी जारी कर दिए है। इसके मुताबिक आज भी दिल्ली, मुंबई सहित देश के चारों महानगरों में तेल के दाम नहीं बदले हैं।
यह भी पढ़ें : हीरो मोटोकॉर्प के शोरूम में भड़की भीषण आग, 50 से अधिक बाइक और टायर जलकर खाक
पेट्रोल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव
Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी रेट के अनुसार, आज सुबह गौतम बुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) जिले में पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया और यह 96.64 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा, जबकि डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में भी आज पेट्रोल का खुदरा रेट 107.24 रुपये लीटर और डीजल 94.04 रुपये लीटर बिक रहा है। अगर कच्चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड का भाव 0.60 डॉलर गिरकर 91.94 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, जबकि डब्ल्यूटीआई 0.71 डॉलर नीचे आकर 85.72 डॉलर प्रति बैरल के भाव बिक रहा है।
यह भी पढ़ें : आर्थिक ‘गलतियों’ के लिए पीएम ने कहा ‘सॉरी’ तो लोगों ने कही ये बात…
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
Petrol Diesel Prices: – दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में भी नए भाव जारी
Petrol Diesel Prices: – नोएडा में पेट्रोल 96.64 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
– लखनऊ में पेट्रोल 96.62रुपये और डीजल 89.81 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
– पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
आप ऐसे पता कर सकते हैं पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
Petrol Diesel Prices: पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोर्ड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Facebook


