नयी दिल्ली, चार अगस्त (भाषा) सरकार ने मंगलवार को संसद को बताया कि उर्वरकों के वितरण की प्रक्रिया को पारदर्शी और किसान-केंद्रित बनाने के लिए एक नया डिजिटल मंच 23 राज्यों के 56 जिलों में प्रायोगिक आधार पर लागू किया गया है।
‘‘उर्वरक बिक्री के लिए ढांचा’’ नामक नया मंच राज्य सरकारों की सहमति से कृषि और रसायन एवं उर्वरक मंत्रालयों ने मिलकर तैयार किया है।
रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसे प्रायोगिक तौर पर चरणबद्ध तरीके से लागू किया गया है, जिसका मकसद उर्वरक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित, किसान-केंद्रित बनाना है।
मंत्री ने कहा, ‘‘इस पहल की प्रायोगिक परियोजना को अब तक 23 राज्यों के 56 जिलों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया गया है।’’
भाषा अविनाश देवेंद्र
देवेंद्र